A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

धनबाद
IMG 20260108 WA0229IMG 20260108 WA0228

IMG 20260108 WA0227

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, मेडिसिन, महिला वार्ड, पार्किंग सहित अन्य क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने महिला वार्ड में इलाज के लिए भर्ती मरीजों से बातचीत की और व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदान करने तथा आयुष्मान योजना के तहत इलाजरत मरीजों को आयुष्मान योजना के नियमों का अक्षरशः पालन करने, बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निपटारा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जहां त्रुटियां नजर आई उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज के साथ सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार, डीएमएफटी पीएमयू टीम लीडर श्री शैलेश तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!