
मनपा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के शीर्ष नेता मैदान में उतर चुके हैं
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 13जनवरी2026, नागपुर
=======> नागपुर महानगर पालिका चुनाव प्रचार प्रसार का आज मंगलवार 13 जनवरी अंतिम दिन है। आज शाम को चुनाव प्रचार थम जायेगा। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने आज मंगलवार को नागपुर नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहरभर में एक जोरदार रोड के साथ साथ रैली भी की। रैली में बड़ी संख्या में भीड़ रही। इसमे भाजपा के समर्थक कतार बनाकर झंडे लहराते हुए और नारे लगाते हुए दिखाई दिए। रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। रोड शो नागपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास संपन्न हुई। आज शाम को चुनाव प्रचार थम जायेगा। गुरूवार 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी शुक्रवार को मतगणना होगी जिसके बाद पता चल पाएगा कि मनपा चुनाव मैदान मे कौन बाजी जीतता है और कौन हारता है। 

















