A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के काम में पूरी निष्ठा से जुटने को कहा

लखनऊ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के काम में पूरी निष्ठा से जुटने को कहा। कहा कि हर घर तक पहुंचें और वोटर बनवाएं। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का काम मन लगाकर मेहनत से करें। सबके काम पर नजर रखी जाएगी। जो काम करेगा वही आगे बढ़ेगा, परिक्रमा से काम नहीं चलेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठों, विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजकों, सह संयोजकों की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने सबसे परिचय किया। उन्होंने कहा कि विभाग, प्रकोष्ठों और मोर्चो के कार्यकर्ताओं की संगठन में अहम भूमिका होती है। कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता। कार्यकर्ता अपनी मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक कौशल से पार्टी और समाज में अपनी पहचान बनाते है।

Back to top button
error: Content is protected !!