A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

18 बच्चे घायल, 6 गंभीर जिला अस्पताल रेफर

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूली बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाइवे पर मदरहिया गांव के पास दर्शगाह इस्लामिया अकरहरा खजुरिया स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

IMG 20260118 001048

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में कुल 30 बच्चे सवार थे और यह रोज की तरह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। मदरहिया यह रोज की तरह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। मदरहिया गांव के पास अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।IMG 20260118 001228

आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलतेही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। सभी घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बढ़नी ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

IMG 20260118 001248

चिकित्सकों ने छह बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। शेष बच्चों का इलाज पीएचसी पर जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं।

IMG 20260118 001305

घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चौरसिया भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

IMG 20260118 001322

स्कूली बस पलटने की घटना में सायमा (25), हसबा हबीब (15), हसीमा (14), अदीबा (13), सोदशबा (12), मुजसमीम (12), ताइबा (11), शबा (14), सोदा (13), साइमा (16), फलक (13), मुजरिक (12), फरहान (14), हशीबा (13), सोमेश्वर प्रसाद (8), अदीना (14), अजीमा फिरदौस (16), मोबसरा फिरदौस (15) और खुदा मुहाबिज (14) गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। बढ़नी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाट डॉक्टरों ने सोटशता मोटा साटमासोमेश्वर प्रसाद, अदीना और मोबसरा फिरदौस की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज बढ़नी पीएचसी में जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!