A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाँव की समस्या गाँव में समाधान हेतु बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोमनदेई एवं चरिगवां में आयोजित हुआ चौपाल कार्यक्रम

गाँव की समस्या गाँव में समाधान हेतु बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोमनदेई एवं चरिगवां में आयोजित हुआ चौपाल कार्यक्रम
#गाँव में पेंशन, आवास, सार्वजनिक नाली एवं रोड निर्माण का उठा मुद्दा
पंकज चौबे , सिद्धार्थनगर
बढ़नी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रोमनदेई एवं चरिगवां में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने की मंशा को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोमनदेई में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव संजय कुमार तो वहीं चरिगवां में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अनुपम सिंह ने की।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि अम्बुज श्रीवास्तव  ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के सजी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!