A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिराजनीति और प्रशासनसमाज और राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ,दिग्गज नेताओं का जमावड़ा आज कोरबा में , ‘अटल स्मृति भवन’ का होगा भूमि पूजन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के लिए  02 फरवरी 2026 का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। भाजपा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम सोमवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर आधारशिला रखेंगे।

 

रिस्दी रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने होने वाले इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित रहेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,बीजेपी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी,महापौर संजू देवी सिंह राजपुत,संभागीय सह प्रभारी रायपुर डॉ राजीव सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार,जिला उपाध्यक्ष पार्षद नरेंद्र देवांगन,अजय पांडे,नवीन अरोरा ने आयोजन स्थल पहुंच तैयारियों का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!