A2Z सभी खबर सभी जिले की

SSP हरिद्वार के निर्देश पर चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त सर्वेक्षण संपन्न*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

*यातायात पुलिस हरिद्वार*

 

*SSP हरिद्वार के निर्देश पर चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त सर्वेक्षण संपन्न*IMG 20260314 WA0007 1 IMG 20260314 WA0011 IMG 20260314 WA0010 IMG 20260314 WA0008

 

चारधाम यात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों में संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से मार्ग का सर्वेक्षण किया गया।

 

इस संयुक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना, संभावित जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन करना तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना था। सर्वेक्षण के दौरान मार्ग की वर्तमान स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, सड़क की चौड़ाई एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।

 

इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप नेगी ,ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर मोहित रोथाण NHAI से कॉरिडोर मैनेजर प्रेम वल्लभ चमोली डिप्टी मैनेजर टेक प्रज्वल संबंधित विभाग उपस्थित रहे।

 

अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक सुझाव एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!