A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रांची में दिल दहला देने वाली घटना: नाबालिग बच्ची की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार।।

IMG 20260412 WA0193रांची में दिल दहला देने वाली घटना: नाबालिग बच्ची की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, कांके थाना कांड संख्या-84/26, दिनांक 11 अप्रैल 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी के बयान ने मामले की गंभीरता को उजागर किया।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में सुषमा कुमारी एक बच्ची को उसके परिजनों से यह कहकर अपने साथ लाई थी कि वह उसकी देखरेख और भरण-पोषण करेगी। लेकिन समय बीतने के साथ बच्ची के परिवार और सुषमा कुमारी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि इसके बाद बच्ची को घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाने लगा।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 10 और 11 अप्रैल की रात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से बच्ची को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने और इसे सामान्य मृत्यु दिखाने की कोशिश की। इसके लिए शव को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाकर भ्रामक स्थिति पैदा करने का प्रयास किया गया।

हालांकि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कर दिया। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं, जिनमें कैंची, प्लास, लाठी, रस्सी और टेप शामिल हैं।

पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल सुषमा कुमारी, प्रदीप बारला और संतोष कुमार दास को हिरासत में लिया है। साथ ही एक कार और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस की टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए तेजी से आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!