A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो समेत अन्य पर आरोप तय, बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

धनबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में बुधवार को बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में आरोप गठित कर दिए गए। अदालत की इस कार्रवाई के बाद विधायक की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।यह मामला मनोज चौहान द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। मनोज चौहान ने 10 सितंबर 2022 को शरद महतो सहित कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 4 सितंबर 2022 को वह श्यामडीह स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में एक मरीज को देखने गए थे, जहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की।प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने मनोज चौहान को जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा और उनकी जान लेने की कोशिश की गई। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस घटना के बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा था।बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो अदालत में स्वयं उपस्थित हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। हालांकि अदालत में सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इनकार किया।विशेष अदालत ने अब मामले में अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद आगे सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोप तय होने के बाद इस बहुचर्चित मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है और अब सबकी नजर आगामी सुनवाई पर टिकी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!