A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बाजार से गायब दस वर्षीय बालिका दस्तयाब

ढीमर खेडा पुलिस की कार्रवाई मुस्कान अभियान के तहत चौंकी सिलौडी थाना ढीमर खेडा के पुलिस ने नाबालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

 

IMG 20260423 WA0175

कटनी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति.पु.अधीक्षक डाँ. श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी महोदय श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्ग दर्शन में थाना ढीमरखेड़ा चौकी सिलौडी पुलिस के व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत 10 साल की नाबालिग गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

दिनाँक 22/04/26 को फरियादी ने चौकी सिलौडी आकर बताया कि वह कुंडम थाना क्षेत्र का रहने वाला है और अपनी पत्नी और पोती के साथ ग्राम सिलौडी में बाजार करने के लिए आया था जब वह दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था उसे दौरान उसका ध्यान अन्यत्र चले जाने के कारण बाजार में उसके साथ आई हुई उसकी पोती से हट गया जिसकी वजह से पोती उसकी नजरों से दूर हो गई और गुम गई। शाम के करीब 5:00 बजे हुई इस घटना ने ढीमरखेड़ा पुलिस को एक्टिव कर दिया और तत्काल ही सभी स्थानों पर तलाश शुरू की गई। तत्काल पुलिस ने सक्रियता से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के समस्त थानों को बालिका उम्र 10 वर्ष की तलाश के लिए इश्तहार जारी कराया एवं चौकी प्रभारी द्वारा सिंलौड़ी बाजार में FRV से लोगों के बीच मुनादी करायी गई एवं सीसीटीवी फुटेज को सर्च कराया गया एवं तलाश पातासजी करते हुए बच्ची को इसके नाना के घर कुंडम क्षेत्र जिला जबलपुर से दस्तयाब किया गया और बच्ची को इसके दादा दादी के सुपुर्द किया गया जो दादा दादी बच्ची को सही सलामत पाकर चेहरे पर खुशी मुस्कान आ गई और पुलिस को बहुत धन्यवाद दिया गया । अपहृता बालिका को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने तत्परता से दस्तयाब किया है। इस उल्लेखनीय कार्रवाई में प्रमुख भूमिका चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय प्रधान आरक्षक 507 अतुल शर्मा,आर.783 रामसेवक विश्वकर्मा, आर.795 धर्मवीर सिंह की रही।

अपील- आम जनता से यह अपील की जाती है की भीड़ भाड़ वाले स्थान पर अपने नन्हे मुन्ने बच्चों का हाथ पकड़े रहे और अपना ध्यान पूरी तरह से बच्चों पर केंद्रित रखें।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!