A2Z सभी खबर सभी जिले की

टिकारी मे पीटीसी का जलवा महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मे टिकारी टाइगर्स को हराकर बना चैंपियन l

टिकारी में पीटीसी का जलवा, महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में टिकारी टाइगर्स को हराकर बना चैंपियन

टिकारी में आयोजित महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीटीसी और टिकारी टाइगर्स के बीच बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में पीटीसी ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिकारी टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए पीटीसी के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की और एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटीसी की टीम ने शानदार संयम और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम ओवरों तक रोमांच बना रहा, लेकिन पीटीसी ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

फाइनल मुकाबले में मयंक पांडे ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 23 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अनिरुद्ध को बेस्ट बॉलर एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शानदार फील्डिंग के लिए अंकित को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मगध इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार, पूर्व टिकारी विधानसभा प्रत्याशी कमलेश शर्मा तथा समाजसेवी मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका सुधीर कुमार एवं नवनीत कुमार ने निभाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। दर्शकों के उत्साह और तालियों से पूरा मैदान गूंजता रहा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!