A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

हादसा: आंधी में पेड़ की शाखा टूटकर बाइक पर गिरी, राज मिस्त्री की मौत

हादसे में राज मिस्त्री के दो साथी घायल, एक की हालत गंभीर

IMG 20260430 WA00883
मृतक राज मिस्त्री बबली की फाइल फोटो।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। आंधी के दौरान अचानक पेड़ की शाखा टूटकर बाइक सवारों के ऊपर गिर गई, जिससे एक ही बाइक पर सवार राज मिस्त्री सहित दो मजदूर घायल हो गए, इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया, जहां से राज मिस्त्री और एक मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, परिजन उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां राज मिस्त्री को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह उसके शव को घर ले आए।

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव भीकनपुर के रहने वाले बबली (43) पुत्र मानचंद्र राज मिस्त्री, रिजवान (36) पुत्र नसीम और आमीर (31) पुत्र अय्यूब मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम यह तीनों बाइक द्वारा कांठ थाना के उमरी कलां अपने काम से वापस घर लौट रहे थे, जब यह तीनों मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर छजलैट क्षेत्र के गांव मथाना और रजपुरा के बीच में ही पहुंचे थे कि अचानक चली आंधी के कारण सड़क किनारे खड़े पेड़ की एक शाखा टूटकर इनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, तीनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया, जहां से बबली और रिजवान को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकि आमिर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वह बबली और रिजवान को मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में ले गए, जहां एक अस्पताल में बबली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह उसके शव को घर ले आए। वहीं घायल रिजवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।    

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!