A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गंगा दशहरा पर्व:करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

         (उत्तराखंड)

IMG 20260525 220008

हरिद्वार/ऋषिकेश। गंगा दशहरा स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार व योगनगरी ऋषिकेश में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहा। गंगा स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं के मद्देनजर जल पुलिस के जवान भी घाटों पर तैनात दिखे।

वीकेंड की समाप्ति के साथ ही गंगा दशहरा पर्व होने के चलते विभिन्न राज्यों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। हरिद्वार में हर की पैड़ी, सुभाष घाट बिरला घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं हाईवे पर भी छोटे बड़े वाहन कतारों में रेंगते नजर आए। योगनगरी ऋषिकेश में भी परमार्थ घाट, मस्तराम घाट, सीता घाट, स्वर्ग आश्रम घाट, नाव घाट व त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान करते नजर आए।

गंगा स्नान के दौरान कई जगह डूबने की घटनाएं भी सामने आई, लेकिन पर्व के चलते यात्रियों की सुरक्षा में तैनात एसडीआरएफ, जल पुलिस पूरी तरह से तैनात दिखे। जिसके चलते कई यात्रियों को सकुशल बचाया भी गया। सांय गंगा आरती से पूर्व 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Back to top button
error: Content is protected !!