A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिलखनऊसीतापुर

सिधौली/सीतापुर गौशाला स्थलों का हुआ औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी सख्त

गौशाला स्थलों का हुआ औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी सख्त रिपोर्टर : विनोद कुमार डॉ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को विकास खंड कसमण्डा क्षेत्र के गौ आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार

IMG 20260529 WA0178 सिधौली/सीतापुर
गौशाला स्थलों का हुआ औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी सख्त
रिपोर्टर : विनोद कुमार
डॉ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को विकास खंड कसमण्डा क्षेत्र के गौ आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सुबह करीब 10:15 बजे ग्राम पंचायत रेउरी स्थित भारत गौ आश्रय स्थल पहुंचे। यहां गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। पशुओं के लिए हरा चारा, भूसा और पानी की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि पशुओं के रहने के लिए लगाए गए टीन शेड टूटे हुए थे और तिरपाल भी फटे मिले। मौके पर पशुओं को हरा चारा नहीं दिया जा रहा था तथा केवल भूसा उपलब्ध था। भूसे के स्टॉक के बारे में पूछने पर प्रधान स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौ आश्रय स्थलों का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
रजिस्टर में दर्ज पशुओं की संख्या और मौके पर मौजूद पशुओं की संख्या में अंतर मिलने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने अलोइया कान्हा अस्थायी गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां भी कई कमियां मिलने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी कसमण्डा को संबंधित सचिव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव दीप कुमार, गनेश कुमार, प्रधान लालजी भार्गव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!