A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

तेंदुए से वीरतापूर्वक लड़ने वाले वनरक्षक श्री दद्दूसिंह ठाकुर को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

डीएफओ श्री विजयानंथन टी.आर. के प्रयासों से वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने जारी की राशि

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड

धार 29 मई 2026 । वन मण्डल धार के अंतर्गत परिक्षेत्र धामनोद में ग्रामीणों की जान बचाते हुए तेंदुए का बहादुरी से सामना करने वाले वनरक्षक श्री दद्दूसिंह ठाकुर को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI), नई दिल्ली द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। वन मण्डलाधिकारी धार श्री विजयानंथन टी.आर. के विशेष प्रयासों और त्वरित पत्राचार के बाद यह राशि सीधे वनरक्षक के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।

उल्लेखनीय है कि गत 22 अप्रैल 2026 को राजस्व क्षेत्र ग्राम गुजरी (डेहरिया) के डाक बंगले के पास एक तेंदुए द्वारा तीन ग्रामीणों को घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा था। तेंदुआ डाक बंगले के पास एक मकान में घुसा हुआ था, जिसकी वन अमले द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही थी।

निगरानी के दौरान मकान के पीछे से अचानक तेंदुए ने ढाल बीट के बीटगार्ड श्री दद्दूसिंह ठाकुर पर हमला कर दिया। श्री ठाकुर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए और ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए तेंदुए का साहस से सामना किया। इस हमले में उनके पेट, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर उपस्थित अन्य वनकर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें तेंदुए के चंगुल से बचाया और तत्काल शासकीय अस्पताल धामनोद पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया।

कर्तव्य के दौरान घायल होने वाले वनकर्मियों को प्रोत्साहन देने वाली संस्था वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) नई दिल्ली से श्री ठाकुर को सहायता दिलाने के लिए वन मण्डलाधिकारी श्री विजयानंथन टी.आर. द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक 3181 तिथि 22 मई 2026 के माध्यम से अपील की गई थी।डब्ल्यु.टी.आई. नई दिल्ली द्वारा वनरक्षक के इस अदम्य साहस और अनुकरणीय कार्य को देखते हुए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर उनके खाते में जमा करा दी गई WhatsApp Image 2026 05 29 at 1.01.07 PM 1है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!