A2Z सभी खबर सभी जिले की

ओबीसी सर्वे : निष्पक्ष व सटीक कार्य कर जिम्मेदारी निभाएं—राणावत

ओबीसी सर्वे : निष्पक्ष व सटीक कार्य कर जिम्मेदारी निभाएं—राणावत01 5 02 1 1 03 3
10 से 23 जुलाई तक राजधारा एप के माध्यम से होगा व्यापक सर्वे, प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
पाली, 8 जुलाई। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, जयपुर के निर्देशानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित परिवारों के गहन एवं व्यापक सर्वेक्षण को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार में प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि 10 से 23 जुलाई तक राजधारा एप के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने प्रगणकों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं सटीक सर्वे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से निर्धारित समयबद्ध कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक प्रगणक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर कल्याण सिंह, गणपत लाल पन्नू, ओमप्रकाश कुमावत एवं जयपाल सिंह ने सर्वे की प्रक्रिया, राजधारा एप के उपयोग तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण सत्र भाग संख्या के अनुसार आयोजित किए गए। पाली विधानसभा क्षेत्र के प्रगणकों को भाग संख्या 56 से 105 के लिए दोपहर 12 बजे, 106 से 156 के लिए दोपहर 1 बजे तथा 157 से 203 के लिए दोपहर 2 बजे प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 1 से 58 के प्रगणकों को दोपहर 3 बजे तथा भाग संख्या 59 से 101 एवं 115 से 121 के प्रगणकों को शाम 4 बजे प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सवाई सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!