A2Z सभी खबर सभी जिले की

सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन भारे -2,फतेहपुर मे संपन्न l

सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन भारे-2, फतेहपुर में संपन्न

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के तत्वावधान में मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड फतेहपुर के भारे-2 पंचायत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रतिषेध, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी श्री विशाल कुमार वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!