A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

साहित्यकार का हुआ सम्मान, साथियों ने जतायी खुशी

साहित्यकार का हुआ सम्मान, साथियों ने जतायी खुशी

लालगंज, प्रतापगढ़। वरिष्ठ साहित्यकार व कवि को नवरत्न साहित्य सम्मान मिलने पर साथियों ने खुशी जतायी है। तहसील लालगंज अन्तर्गत रोहाड़ा रानीगंज कैथौला निवासी वरिष्ठ साहित्यकार व कवि हरिबहादुर सिंह हर्ष को सत्रह जुलाई को मेरठ में आयोजित हुए साहित्य सम्मेलन में नवरत्न साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन समिति की तरफ से हरि बहादुर को यह सम्मान वरिष्ठ कवि सौरभ जैन सुमन, डॉ. हरिओम पवार व कवयत्री अनामिका जैन अम्बर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इधर साहित्यकार को सम्मान मिलने की जानकारी होने पर यहां वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह, विजय शंकर मिश्र, द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी ने खुशी जताते हुए इसे गौरवपूर्ण कहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!