उत्तर प्रदेशकुशीनगर

लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष, सकुशल, शान्तिपूर्ण व निर्विघ्न रुप से कराये जाने हेतु चुनाव के संबंध में अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी

IMG 20240406 WA0563 IMG 20240406 WA0562पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट द्वारा थाना रामकोला के पुलिस कर्मियों एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा थाना जटहां बाजार के पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में महोदय द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष, सकुशल, शान्तिपूर्ण व निर्विघ्न रुप से कराये जाने हेतु चुनाव के संबंध में अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं पुलिसकर्मियों को मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, लाइसेन्सी शस्त्रो को जमा कराने, अवैध शराब के बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने, अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर प्रतिदिन सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!