A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

मृतका का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, कोहराम

मृतका का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, कोहराम

लालगंज, प्रतापगढ़। करंट की चपेट में आने से मृतक महिला का रविवार को परिजनों ने गांव के समीप ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं महिला की मौत से दूसरे दिन भी परिवार में कोहराम मचा देखा गया। लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी क्षेत्र के देल्हूपुर गांव में प्रमोद वर्मा की पत्नी ललिता देवी 38 की शनिवार को खेत में लगे तार में करंट की चपेट में आ गयी। लालगंज ट्रामा सेण्टर में महिला को मृत घोषित किया गया था। पुलिस ने मृतका के शव का पीएम करवाया। पीएम के बाद देर रात मृतका का शव घर पहुंचा तो उसकी पुत्रियां सरिता व अंजली तथा पुत्र राहुल रोने बिलखने लगे। रविवार को परिजनों ने गांव में ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!