A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

20240627 145656 महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 27 जून से शूरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्य के वित्तमंत्री अजित पवार ने वर्ष 2024-25के लिए आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा। इस सर्वेक्षण के मुताबिक अर्थव्यवस्था 7•6 फिसदी बढ़ने का अनुमान है। राज्य के कृषि और गैर कृषि मे भी 1•9 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य के कृषि और संबद्ध क्षेत्र को समग्र रूप से देखते हुए फसल खंड मे 1•5 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है। वानिकी मे 9•24 प्रतिशत मत्स्य पालन और जल संरक्षण मे 2•9 प्रतिशत की वृद्धि अपेक्षित है। उद्योग मे 7•6 प्रतिशत विनिर्माण मे7•5 प्रतिशत निर्माण मे 6•2 प्रतिशत व्यापार मे 6•6 प्रतिशत संपत्ति और पेशेवर सेवाओ मे 10•1 प्रतिशत सार्वजनिक प्रशासन,सुरक्षा एवं अन्य सेवाओ मे 7•69 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। 2024-25 के लिए राज्य की वार्षिक आय 40•44लाख करोड़ रूपय है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना मे 10•9 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। सकल घरेलू आय 293•90 लाख करोड़ रूपय है जो कि गत वर्ष की तुलना मे 9•14 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है ।2022-23 प्रति व्यक्ति आय के मामले तेलंगाना राज्य पहले स्थान पर है उसके बाद कर्नाटक हरियाणा तमिनाडु गुजरात महाराष्ट्र छठवे स्थान पर है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!