A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

मनचलों से परेशान महिला ने लगाई फांसी

पैर पर लिखे मिले तीन नाम, कार्यवाही न होने से परिजनो ने किया चक्का जाम।

(जावेद खान ब्यूरो पन्ना):- पन्ना में एक महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया, उसके पैर पर तीन लोगों के नाम लिखे मिले हैं।परिजनों ने आरोप लगाया कि मनचले उसे आए दिन परेशान करते थे। उन्होंने शुक्रवार को ट्रैक्टर मे महिला का शव रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना सिमरिया थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रियंका पटेल उम्र 28 वर्ष पति जयप्रकाश पटेल ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा और घटनास्थल की मौके पर जांच की।
मृतक प्रियंका के पैर और हथेली पर संतोष, निलेश और राजकुमार नाम लिखे मिले है। परिजनों ने तीनों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। परिजन सहित गुसाईं भीड़ ने शुक्रवार को कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे और चक्का जाम कर दिया। बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस बल बुलाना पड़ा पुलिस के लाख समझाने पर भी परिजन नहीं माने और पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई झड़प को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

इनका कहना है:-

गांव के लोगों सहित कुछ अन्य सामाजिक तत्वों ने थाने के सामने भीड़ जमाकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया था। जिसको कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया और प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश की गई। फिलहाल मामला शांत है परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं।

सौरभ रत्नाकर, एसडीओपी पवई

Back to top button
error: Content is protected !!