A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मण्डला मगरधा माध्यमिक स्कूल को एकलव्य फाउंडेशन की ओर से मिले कंप्यूटर सेटअप।

हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

ऑरेकल इंडिया के वित्तीय सहयोग से एकलव्य संस्था द्वारा मंडला जिले के दूरस्थ बीजाडांडी ब्लॉक में तकनीकी आधारित सीखने सिखाने की पहल को गति मिल रही है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 26 जुलाई को एकीकृत माध्यमिक शाला मगरधा में (एस-आर-पाई) स्कूल रसबरी पाई सेटअप का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक महोदय श्री मनोज चंदेल जी, BAC महोदय श्री विवेक मिश्रा जी, CAC महोदय श्री फुल सिरोमणि सूर्यवंशी जी, श्री सलिल तिवारी जी, श्री वीरसेह नर्रेती जी शामिल रहे| एवं स्कूल प्रधान पाठक श्री जीतेन्द्र बझैया जी, श्रीमती गायत्री उइके जी, स्कूल स्टाफ श्रीमती मंजू वर्मा जी, श्री विजय श्रीपाल जी, श्रीमती जगवती मरावी जी, श्रीमती मीना यादव जी उपस्थित रहे । सभी मुख्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने ऑरेकल इंडिया के प्रयास की सराहना की । वर्तमान 21वीं सदी में तकनीकी आधारित सीखने की पहल पर प्रकाश डाला । और कहा कि बच्चों को तकनीकी आधारित सीखने सिखाने के मौके मिलना अत्यंत जरूरी है । इस पहल की शुरुआत समुदाय एवं स्कूल दोनों में ही हो रही है ।

बीजाडांडी ब्लॉक में तीन स्कूलों में पांच- पांच कंप्यूटर सेटअप के साथ कार्य किया जाएगा । ऐसे ही गांव में समुदाय के बीच 12 जगह पर एक-एक कंप्यूटर सेटअप के साथ कार्य की शुरुआत की जा रही है। इसके आलावा भी बीजाडांडी ब्लॉक के 30 गांवो में एकलव्य फाउंडेशन द्वारा समुदाय आधारित केंद्र संचालित किये जा रहा है | जिसमे समुदाय की अहम भूमिका होती है| यहाँ 20 शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र है प्रत्येक केंद्र में 25 से 30 बच्चे दर्ज है, तथा 10 चकमक क्लब शामिल है | इन तीनों सिग्मेंट में लगभग 1100 बच्चे शामिल है| आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के शिक्षको का बहुत योगदान रहा| इस कार्यक्रम में एकलव्य टीम के साथी अजय हनोते, अजीता चेरो, राम कुमार धुर्वे, नेहा कुजूर, सुरेश पाल, शिव प्रसाद मरकाम, सूरज धुर्वे, देवकी मार्को, दीपक गायकवाड़, निदेश सोनी, खेमप्रकाश यादव, संचालिका शीतल धुर्वे, अनुसुइया मरकाम, निकिता मरावी शामिल रहे|

Back to top button
error: Content is protected !!