A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

कमलेश व मानसी को मिला पहला स्थान

जिला संवाददाता

कमलेश व मानसी को मिला पहला स्थान

 

अलीगढ़ । टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पद्मश्री रवींद्र जैन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में ऐतिहासिक धरोहरों के सर्वे और पीपीटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें 47 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । पीपीटी प्रदर्शन में कमलेश , मानसी पहले , सोनाली राजपूत , चंचल दूसरे व निशा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो . शर्मिला शर्मा ने किया । निर्देशन डॉ . अदिति जैन व आरती शर्मा ने किया । निर्णायक प्रो . प्रतिभा शर्मा व डॉ . ममता श्रीवास्तव रहीं । इस अवसर पर प्रो . सीमा कौशिक , प्रो . हेमलता अग्रवाल , प्रो . शैली शर्मा मौजूद रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!