A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

एक महीने में ठगे करीब 6 करोड़ , तीन गिरफ्तार

जिला संवाददाता

एक महीने में ठगे करीब 6 करोड़ , तीन गिरफ्तार

साइबर क्राइम करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 19 लख रुपए की नगदी और एक कार बरामद की है । पकड़े गए आरोपी नासिक , दिल्ली और अलीगढ़ के रहने वाले हैं । पुलिस का दावा है कि अब तक पकड़े गए तीनों आरोपियों ने एक महीने में 5 से 6 करोड रुपए की साइबर ठगी की है । इनके पास से विभिन्न बैंकों की 10 पासबुक , विभिन्न बैंक के 10 एटीएम कार्ड , पासबुक , आधार कार्ड , पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस , और पांच मोबाइल मिले हैं । इसके अलावा हरियाणा नम्बर की कार भी मिली है । अलीगढ़ के रहने वाले अरशद पुत्र आरिफ के संपर्क में कशिश और मनीष पांडे थे । पिछले 1 महीने से कशिश खुराना और मनीष अलीगढ़ में रह रहे थे । अलीगढ़ में भोले भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा कर साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों के करीब 2 करोड रुपए की ठगी की है । प्रेसवार्ता के दोरान सीओ अमृत जैन ने बताया कि इंडियन करेंसी को क्रिप्टोकरंसी में कन्वर्ट किया जाता था । विदेश से भी इस गैंग के तार जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!