A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

यशश्री शिंदे हत्याकांड: हत्या का मुख्य आरोपी दाऊद शेख कर्नाटक से गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हुए यशश्री शिंदे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या का मुख्य आरोपी दाऊद शेख कर्नाटक से गिरफ्तार हो गया है।

बीते दिनों नवी मुंबई के उरन इलाके में यशश्री शिंदे नाम की युवती की दर्दनाक तरीके से हत्या के बाद आक्रोश का माहौल है। अब नवी मुंबई पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दाऊद शेख को कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के शाहपुर पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते 25 जुलाई को नवी मुंबई के उरन पुलिस स्टेशन में यशश्री  शिंदे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस के कहने पर परिजन एक पेट्रोल पंप के पास गए जहां एक लड़की का शव बेहद दयनीय अवस्था में पड़ा हुआ था।  उसका चेहरा पूरी तरह से खराब कर दिया गया था।  कपड़ों और लड़की के शरीर को देखकर उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी कि वह उनकी बेटी है।

ऐसे हुई हत्या

युवती की हत्या का आरोप दाऊद शेख पर लगा था। जानकारी के मुताबिक, दाउद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। दाऊद की लोकेशन उरण में दिख रही थी। अब दाउद की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ हो सकेगी।

 

पॉक्सो में जेल गया था आरोपी

लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर साल 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने दाऊद शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिग यशश्री के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था चूंकि वह नाबालिग थी। इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज़ किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया था

Back to top button
error: Content is protected !!