A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कालावाली में कार्यरत चौकीदार बाबू लाल हुए सेवानिवृत्ति

IMG 20240730 WA0014

खाद्य एवं पूर्ति विभाग कालांवाली में कार्यरत चौकीदार बाबू लाल हुए सेवानिवृत्त

लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत

कालांवाली : खाद्य एवं पूर्ति विभाग कार्यालय कालांवाली में कार्यरत कर्मचारी श्री बाबू लाल चौकीदार के पद से अपनी 37 वर्ष की स्वच्छ सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं। आज उनकी सेवानिवृति के अवसर पर कालांवाली कार्यालय के अधिनस्थ डिपू होल्डरों व स्टाफ ने उनके सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया जिसमें जलपान का विशेष प्रबंध किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी श्री संदीप कुमार जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि चौकीदार का कार्य बहुत ही मुस्तैद व मेहनत वाला होता है जिसे श्री बाबू लाल ने अपनी कार्य निष्ठा व ईमानदारी से किया तथा अपने सेवा काल में कोई कोताही नहीं बरती। सरकारी सेवा में नियुक्ति व सेवानिवृति एक विभागीय प्रक्रिया है। जैसे कोई व्यक्ति नियुक्ति होने पर खुशी महसूस करता है वैसे ही जब कर्मचारी अपनी स्वच्छ सेवाएं व किसी प्रकार के आरोप रहित सेवाकाल पूरा करके सेवानिवृत्त होता है उसे अच्छा अनुभव महसूस होता है।इस अवसर पर विभागीय प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबू लाल का ज्यादातर सेवाकाल कालांवाली केन्द्र का ही रहा बीच में से कुछ समय डबवाली भी कार्यरत रहे। बाबू लाल मूल रूप से जोरावर नगर (जिला सीकर) राजस्थान के निवासी हैं इन्होंने 1987 से खाद्य एवं पूर्ति विभाग कार्यालय कालांवाली में अस्थाई नियुक्ति पर चौकीदार का कार्य शुरू किया था जिसके उपरांत 1994 में इनकी विभाग में स्थाई नियुक्ति हो गई। बाबू लाल अपनी 37 वर्ष की स्वच्छ सेवाएं निभा कर सेवानिवृत्त हुए हैं। हम इनकी सेवानिवृति के उपरांत इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं भगवान इन्हें दिर्घायु प्रदान करें। श्री अमित कुमार जी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व डिपू होल्डरों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जोरा सिंह, विभाग के युनियर प्रोग्रामर प्रवेश कुमार, आल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के मिडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी, जरनैल सिंह, धर्मपाल, मनोज कुमार, हरपाल सिंह, जगतार सिंह, हंसराज, बलौर सिंह, पवन कुमार डिपू होल्डर तथा भिवानी प्रसाद, टीनू, जगदीश सिंह कर्ण सिंह सिक्योरिटी गार्ड आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!