
कार्यसमिति मे उप मुख्यमंत्री का होगा आगमन

आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बुधवार को विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन धनुपरा स्थित विजन राँयल रिसोर्ट में होगा।कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाँ कन्हैया सिंह, गंगाधर पांडेय, महेश पासवान, भाजपा नेता रामदिनेश यादव, राजेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, निशांत सिंह सेंगर, जयंत किशोर, मणी कुमार, भुनेश्वर ठाकुर सहित नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का समीक्षा किया।
कार्यक्रम की तैयारी पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि इस बार का जिला कार्यसमिति विस्तृत हो रहा है। उक्त कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री का आगमन 11 बजे दिन मे होगा। रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से दस बजे तक होगा। बैठक मे जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी,प्रदेश पदाधिकारी, सदस्य,मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी सहित वरिष्ठ और सक्रीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारी की गई है। नेता के स्वागत मे तोरणद्वार, वैनर-पोस्टर,पार्टी का झंडा से सजाया गया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।








