ताज़ा खबर

दहेज नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

ससुरालियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जिला बरेली तहसील फरीदपुर थाना फतेहगंज पूर्वी। दहेज नहीं लाने के लिए विवाहिता को लात-घूंसों से पीटकर निकाल दिया गया। पीडिता द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत करने पर अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर खजुरिया निवासी सपना ने बताया कि उनकी शादी सात वर्ष पहले शिवम निवासी हेमगिरि काशीराम कॉलोनी थाना हरथला मुरादाबाद में हुई थी। कुछ समर्य तक ससुराल में सब् सही चलता रहा, लेकिन पति उस पर शक करता रहता था। शादी के एक वर्ष बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपये व एक बाइल लाने को प्रताड़ित करने लगे। दस जुलाई की रात को ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!