http://नोहर नगर पालिका से फाइल गायब होने का सिलसिला जारी। ( मोहरसिंह ) नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। नगर पालिका नोहर से फाइल गायब होने का सिलसिला जारी है। शहर में नगरपालिका नोहर से फाइल गायब होने की चर्चा जोरों पर हैं। इसी क्रम में त्रिनेत्र मोर्चा नोहर के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने नगरपालिका की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि नगरपालिका से फाइल गायब होना आमबात है,यह सिलसिला हमेशा से जारी हैं। आवाज न्यूज को मौके पर ई ओ व चेयरमैन के कार्यालय तालों में बंद पाए गए। घनश्याम गुप्ता ने कहा कि इसी मामले में पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष को निलंबित किया जा चुका है व फाइल गायब होने का सिलसिला आज भी जारी है,नगरपालिका प्रशासन में कोई सुधार नहीं आया है साथ ही कहा कि नगरपालिका नोहर ने भारी भ्रष्टाचार हैं। आपको बताते चलें कि मौजूदा समय में नोहर में साहवा रोड से अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी खसरा की फाइल गायब होने से शहर में फाइल की चर्चा जोरों पर हैं।