
नाली का निर्माण नही होने से नपं गडहनी के वार्ड दो मे जल-जमाव

गडहनी। नगर पंचायत गडहनी के वार्ड दो मे नाली कि निर्माण नही होने के कारण बरसात होते ही जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।समाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि शांति नगर वार्ड 2 में नाली नहीं बनने से राज देव शर्मा के घर लेकर हमारे घर होते हुए बड़ा नाला तक नाली का निर्माण नहीं होने से मेन रास्ता पर भारी जल जमाव हो जा रहा है।पिछले साल नवम्बर 2023 में उप मुख्य पार्षद के द्वारा रास्ता का खुद आकर मुआयना किया गया था और 2 माह में नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ।वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा भी कहा गया था कि आप लोगों का नाली निर्माण जरूरी है।हम बनवा देते हैं लेकिन परिणाम वहीं ढांक के तीन पात वाली साबित हुई।श्री गुप्ता ने कहा कि अब हभी थक हार के उम्मीद छोड दिये है।जल जमाव के कारण गली में कीड़े एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।सफाई कर्मी भी हमेशा नहीं आते है जिससे वार्ड वासिंयो को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।




