A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

मेडिकल स्टोर सहित खाद्य दुकानों पर की गई कार्रवाई

Screenshot 20241130 183235 Facebook

Screenshot 20241130 183234 Facebook

Screenshot 20241130 183233 Facebookसागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारी श्रीमती प्रीति राय, जिला अनुज्ञप्ति अधिकारी प्रिया स्वरूप एवं औषधि निरीक्षक मनीष सुमन के द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों, रेस्टोरेंट एवं मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली संचालित उचित मूल्य की दुकानों से फोर्टीफाग चावल एवं नमक की गुणवत्ता की जांच न्यूट्रिशन इंटरनेशनल भोपाल के साथ, पगारा रोड स्थित वेयर हाऊस, तिली तिराहा कन्ट्रोल संचालक श्री अनिल पाराशर से फोर्टीफाग एवं नमक के नमूने जांच हेतु संग्रहित किये गए। तिली रोड स्थित विद्यासागर शॉपिंग मॉल से लेबिल संबंधी अनियमित्तताओं की जांच हेतु बेसन, वेज सेवइयां, रोस्टेड चना के नमूने लिए गए। राधाकृष्ण रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया जहां से हेना पाकीजा, हेना पेड़ा, टोस्ट के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इसी प्रकार मेडिकल स्टोर की जांचों में आजाद मेडिकल स्टोर, सचिन मेडिकल स्टोर, सुनील मेडिकल स्टोर, दीपकमल मेडिकल स्टोर, न्यू संदीप मेडिकल स्टोर, अनुभव मेडिकल स्टोर, श्री निदान मेडिकल स्टोर से सैंपल जांच की गई एवं नमूने लिए गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!