
कटनी, रीठी!! GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी क्षेत्रवासियों ने नूतन वर्ष की शुरुआत क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कमानिया बब्बा के दरवार में अखंड राम राम संकीर्तन के साथ की। अलविदा वर्ष 2024 के अंतिम दिवस कमानिया बब्बा में क्षेत्रवासियों द्वारा संगीतमय राम राम संकीर्तन का आयोजन किया गया,
जिसका समापन आज नूतन वर्ष के उपलक्ष्य पर हवन व विशाल भंडारे के साथ होगा। देखा गया कि सनातनियों द्वारा मंगलवार को सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में रीठी के खेर माता मंदिर प्रांगण से वाहन रैली निकाली गई जो कमानिया बब्बा के पवित्र स्थान पहुंची।
जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय अखंड राम राम संकीर्तन की शुरुआत की गई। देखा गया कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शीतलहर भरी भीषण ठंड में भी श्रद्धालु रातभर कमानिया बब्बा मंदिर प्रांगण में चल रहे संकीर्तन का हिस्सा बने रहे।












