A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

कुशीनगर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी. एम.) पोषण, मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन जू.हा.स्कूल रविन्द्रनगर में किया गया जिसमें कसया विकास खण्ड की श्री मती चिंता देवी रोटी दाल बनाने पर प्रथम स्थान, विकास खण्ड फाजिलनगर की देवंती देवी रोटी सब्जी सोयाबीन युक्त बनाने पर द्वितीय स्थान, तथा कप्तानगंज की चंदा देवी चावल सब्जी बनाने पर तृतीय स्थान विद्यालय क्रमशः संविलयन विद्यालय कसया, प्राथमिक विद्यालय कसया, प्राथमिक विद्यालय खुरहरिया को प्राप्त हुआ जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से दो दो रसोइये कुल तीस रसोईया द्वारा प्रतिभाग किया गया है । इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गृह विज्ञान की प्रवक्ता सीइओ बाई इंटर कॉलेज की पडरौना, जिला सूचना अधिकारी, जिला समन्वयक एम डी. एम. जितेंद्र कुमार गौतम, अनिल मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, मेहरुद्दीन, हेमंत प्रवीण पांडेय, मुद्रिका भारती, मुकेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, खड्डा, एवं नगरक्षेत्र उपस्थित रहे।

उद्घाटन / प्रमाण पत्र का वितरण वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!