*उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन*
*तीर्थराज प्रयागराज में सपरिवार स्नान करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया स्वागत*
*अरैल से त्रिवेणी संगम तक उपराष्ट्रपति ने की क्रूज की सवारी, साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित, पक्षियों को खिलाया दाना*
*त्रिवेणी संगम पर लगाई पुण्ड डुबकी, अक्षयवट-सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर में सीएम योगी के साथ किए दर्शन*
*उपराष्ट्रपति ने संगम पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, सर पर शिवलिंग रखकर लगाई आस्था की पवित्र डुबकी*
*महाकुम्भनगर, प्रयागराज।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को जीवन धन्य करने वाला अवसर बताया। उपराष्ट्रपति धनखड़ तीर्थराज प्रयागराज पत्नी व परिवार समेत हेलिकॉप्टर से पहुंचे जहां हेलिपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां से वह अरैल संगम घाट की ओर बढ़े जहां क्रूज पर सवार होकर उन्होंने नौकायन का आनंद लिया और त्रिवेणी संगम में चिह्नित स्थान पर स्नान किया। इस दौरान स्वस्ति वाचन की गूंज के मध्य धनखड़ ने सिर पर शिवलिंग रखकर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान वृंदावन के मुख्य पुजारी पुंडरीक गोस्वामी ने पूजन-अर्चन किया।
*साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित, अपने हाथ से डाला दाना*
इससे पूर्व नौकायन के दौरान साइबेरियन पक्षियों को देखकर वह उत्साहित हो उठे। उन्होंने कलरव करते पक्षियों को अपने हाथ से दाना डाला और परिजनों समेत इस आनंदित करने वाले क्षण का आनंद लिया। नौकायन के दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम के महात्म के बारे में सीएम योगी से जाना। धवल वर्णा गंगा और श्यामल वर्णा यमुना समेत अदृश्य सरस्वति के महाप्रयाग को महाकुम्भ की पुण्य वेला में दर्शन करके, उसमें स्नान कर जनकल्याण का संकल्प लेकर उपराष्ट्रपति प्रफुल्लित दिखे। उन्होंने इस अवसर को जीवन धन्य करने वाला क्षण बताया। त्रिवेणी संगम में स्नान के पूर्व संगम नोज व आस-पास के घाटों पर स्नान कर रहे स्नानार्थियों का अभिवादन किया। स्नान के बाद उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की जय और नमः पार्वति पतये हर-हर महादेव का जयकारा उद्घोषित किया।
*सरस्वती कूप, अक्षय वट व बड़े हनुमान मंदिर का किया दर्शन*
त्रिवेणी संगम पर स्नान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी व परिवार समेत सरस्वती कूप, अक्षय वट व बड़े हनुमान मंदिर में बाकायदा विधिवत पूजन-अर्चन किया। यहां उन्होंने महाबली हनुमान को रोली, वस्त्र, जनेऊ, सिंदूर, लाल चंदन, माला, धूप-दीप, नैवेद्य अर्पित किया और परिक्रमा भी की। धनखड़ ने इन सभी स्थानों पर पूजन-अर्चन के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने इन स्थानों का महात्म भी जाना। इस दौरान महाकुम्भ में योगी सरकार की तैयारियों को धनखड़ ने सुखद अनुभव करार दिया। उन्होंने कहा कि मैने अपने जीवन में इतना भव्य-दिव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो रहा महासमागम नहीं देखा है, यहां आकर जीवन धन्य हो गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी समेत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री व शासन के आला पदाधिकारी मौजूद रहे।
लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
23/02/2026
खरगोन न्यूज :- कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का विमोचन
23/02/2026
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आम जनों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई का निर्देश
23/02/2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप सिंगापुर के साथ 6,650 करोड़ रुपए के तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए
23/02/2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की
23/02/2026
संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
23/02/2026
उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि
23/02/2026
टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता
23/02/2026
नकली *गुटखा-पान मसाला की बिक्री व काला बाजारी से टैक्स की चोरी , बड़े कारोबारियों पर मनमानी का आरोप!
23/02/2026
श्री बंशीधर नगर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!