A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर, तीन नाबालिकों की मौत, एक गंभीर घायल

IMG 20250205 180932श्रवण साहू,कुरूद. कुरूद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चर्रा में कृषि महाविद्यालय पास एक दर्दनाक सड़क हादसा में तीन नाबालिकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है जिसका ईलाज जारी है। मृतकों में 2 मोगरा के और एक चर्रा का है। चारों ट्रैक्टर चलाते कृषि कॉलेज की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर अचानक नियंत्रित होकर पलट गई और तीनों की मौत हो गई।

1738750413673574 2

ट्रैक्टर में घूमने निकले थे चारों

मिली जानकारी के अनुसार मोगरा निवासी प्रीतम चंद्राकर पिता हरीश चंद्राकर (17 वर्ष), मयंक ध्रुव पिता चंद्रिका ध्रुव(16 वर्ष), चर्रा निवासी हुनेंद्र साहू पिता नरेंद्र साहू (14वर्ष) और बानगर निवासी अर्जुन यादव पिता मन्नू यादव(16वर्ष) चारों प्रीतम के घर की ट्रैक्टर को लेकर घूमने निकले थे। सभी चर्रा होते हुए कृषि महाविद्यालय की ओर आए हुए थे। वहां से वापस लौट रहे थे तभी चर्रा से 100 मीटर पहले ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चारों दब गए तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन यादव घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और हड़कंप मच गया। गांव में सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गई है।

इस संबंध में कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि चार बच्चे ट्रैक्टर चलाते हुए निकले थे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन के मौके पर मौत हो गई एक घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!