A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

ट्रामा सेंटर में वार्ड ब्वाय की कारस्तानी से इन दिनों मरीजों के तीमारदार खासे परेशान हैं।

ट्रामा सेंटर में वार्ड ब्वाय की कारस्तानी से इन दिनों मरीजों के तीमारदार खासे परेशान हैं।

ट्रामा सेंटर में दुर्घटना या मारपीट के मामलों में घायलों को लाया जाता है। यहां सर्जन नहीं वार्ड ब्वाय टांका लगाते हैं। इतना ही नहीं धन उगाही के लिए रिटायर्ड कर्मचारी भी डेरा जमाए रहते हैं। वार्ड ब्वाय टांका लगाने के लिए एक धागा मंगवाने की जगह पांच से छह धागे मंगवाते हैं। एक धागे में टांका लागने के बाद पूरे धागे मेडिकल स्टोर में वापस कर दिए जाते हैं। बताया जाता है कि इन धागों की कीमत एक हजार से लेकर डेढ़ हजार तक होती है। इतना ही नहीं टांका लगाने के बाद तीमादारों से सरकारी फीस के नाम कर पांच सौ रुपये भी लिए जाते है।

बुधवार दोपहर सड़क हादसे में घायल मानसिंह और पंगू को ट्रामा सेंटर लगाया गया।

मान सिंह के भतीजे कमलेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि टांका लगाने के लिए वार्ड ब्वाय बिंदा पाल ने 1050 रुपये के धागे मंगवाए। बताया कि माथे में चोट लगी थी। एक धागे से टांका लगाया। इसके बाद पूरे धागे जेब में रख लिए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!