A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

 

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।

 

सूत्रों के अनुसार, 80 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही थीं। सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत दिल्ली रेफर करने का फैसला किया। दिल्ली में उन्हें एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

 

डॉक्टरों की निगरानी में हैं शिबू सोरेन

झामुमो सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं और उनका इलाज जारी है। पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक हैं और लंबे समय तक राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उनकी तबीयत को लेकर पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!