नये कंपनी कमांडर का झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक ने किया वेलकम
फोटो – कंपनी कमांडर को बुके देते प्रदेश सचिव व अन्य
गोड्डा।
जिला होमगार्ड कार्यालय में नये कंपनी कमांडर निरल केरकेट्टा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यालय में मंगलवार को पहुंचने पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर संगठन के प्रदेश संरक्षक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा की ओर से बुके देकर सम्मानित कर स्वागत किया गया। इस क्रम में प्रदेश संरक्षक की ओर से नये कंपनी कमांडर को बधाई दी गई। वही, पूर्व कंपनी कमांडर अजय कुमार पांडे के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा प्रदेश संरक्षक श्री कुशवाहा की ओर से किया गया। पूर्व कंपनी कमांडर के पाकुड़ जिला के तबादले पर संगठन के सदस्यों की ओर से शुभकामना देते हुए विदाई दी गई। इस दौरान सरकारी अध्यक्ष अनूप कुमार यादव, इम्तियाज आलम, विजय सिंह, नंदकिशोर झा, श्रीलाल टुडू, बाबुजी सोरेन, देवेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
स्वागत करते एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक सह जिला अध्यक्ष