A2Z सभी खबर सभी जिले की

यातायात नियमों का पालन जान और जहान दोनों के लिए जरूरी- श्रीमती त्रिपाठी

सीधी । महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और समाज में एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए नए आयाम गढ़ रही है ठीक उसी तरह जिस तरह जिले की ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए श्रीमती रीता त्रिपाठी ने एक नजीर पेश की है।

सीधी जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में समय-समय पर कई परिवर्तन देखने को मिले हैं लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था की कमान जब से श्रीमती रीता त्रिपाठी ने संभाली है तब से यातायात व्यवस्था को लेकर आम जन के बीच रहने वाली शिकायतों में लगातार कमी आई है। पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपने मातहत़ो के सहयोग से श्रीमती रीता त्रिपाठी ने बेलगाम भाग रहे वाहनों पर जो अंकुश लगाया है वह काबिले तारीफ है। वह समय समय पर विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी करती है। इसी का नतीजा है कि पिछले एक साल के दरमियान सीधी शहर और आसपास के क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। श्रीमती त्रिपाठी अपने सहकर्मियों के सहयोग से समय-समय पर शहर और आसपास के क्षेत्र में कई स्थानों पर अभियान चला कर न सिर्फ वाहनों के कुशल संचालन की मॉनिटरिंग करती हैं बल्कि लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए समझाएं इस वजह ग्रुप भी करती हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!