A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नव संवत का स्वागत

नव संवत का किया स्वागत आज दिनांक 30 मार्च 2025 को मंडावर शहर में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया गया यह संपूर्ण कार्यक्रम सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई गई एवं लोगों के द्वारा झंडिया भी लगाई गई एवं गांधी चौक पर प्रत्येक व्यक्ति को तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया गया सेवा भारती के अध्यक्ष हरि ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित रखने एवं समाज में जागृति फैलाना है संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक योगेश जी ने भी महिलाओं को अपने-अपने घरों में श्याम को पांच-पांच दीपक जलाने के लिए भी प्रेरित किया कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2082 की हार्दिक शुभकामनाएं दी इसी दिन चेत्रीय नवरात्रा भी प्रारंभ होते हैं इस अवसर पर कैलाश जी राजेंद्र जी राकेश जी मदन जी दिलीप जी सतीश जी मनीष जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे अमित विक्रम की रिपोर्ट

IMG 20250330 WA0002

Back to top button
error: Content is protected !!