A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरखपुर

मेहरा में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन

क्षेत्र में बह रही भक्ति की रसधारा

नौ कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण
मेहरमा / गोड्डा ।

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर में आयोजित होने 13 मई से लेकर 22 मई तक नौ कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इसके पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं इस नौ कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के ध्वजारोहण का कार्यक्रम यज्ञाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गर्गाचार्य जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार एवं मुख्य यजमान यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिन्हा तथा उनकी पत्नी मुखिया कविता कुमारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। जहां यह नौ कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 13 मई से प्रारंभ होकर 22 मई तक आयोजित होगी। यज्ञाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गर्गाचार्य जी महाराज एवं उनकी टोली के द्वारा यज्ञ का कार्यक्रम किया जाएगा। प्रत्येक दिन भागवत कथा की वाचिका साध्वी पूजा शर्मा तथा सरस कथा वाचिका साध्वी अंजलि शर्मा के मुखारविंद से भागवत कथा एवं सरस कथा का प्रवचन किया जाएगा।मौके पर यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष सह उपमुखिया प्रतिनिधि विभूति प्रसाद राम,कोषाध्यक्ष सह पंसस प्रतिनिधि विभाष कुमार रंजन, उमाशंकर राम, राजेश कुमार रंजन, संयोजक शैलेंद्र सुमन, मनोज कुमार सिन्हा,शितल सिन्हा,प्रभाष कुमार सिन्हा सहित समस्त ग्रामवासी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

IMG 20250418 WA0007 1
पूजा अर्चना में शामिल श्रद्धालु
Back to top button
error: Content is protected !!