A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

घनसाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद घनसाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, सिल्यारा व केमरा के कई घरों के तोड़े ताले, छोड़े हुए घरों को बना रहे निशाना।

 

IMG 20250427 233450

घनसाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, सिल्यारा व केमरा के कई घरों के तोड़े ताले, छोड़े हुए घरों को बना रहे निशाना।घनसाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, सिल्यारा व केमरा के कई घरों के तोड़े ताले, छोड़े हुए घरों को बना रहे निशाना।

 

घनसाली:- विधानसभा घनसाली क्षेत्र में विगत वर्षों से चोरों के

 

हौसले बुलंद हैं। जिससे आये दिन चोर घरों के ताले तोड़कर घर मे रखे नागदी, जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दे रहे है यहां तक कि चोर मंदिरों को भी नही छोड़ रहे है।

 

हाल ही में कुछ माह पहले नैलचामी क्षेत्र में लोगों के घरों के ताले टूटने की खबरें भी सामने आई जबकि बासर क्षेत्र में सड़क किनारे तमाम मंदिरों में घंटियां और अन्य सामान की चोरी की भी खबरें आई है, वहीं बूढ़ाकेदार में लोगों के घरों से नगदी ज्वैलरी सहित अन्य सामान की चोरी की खबरें भी सामने आई है।

 

वहीं ताजा मामला विगत दिवस का है जहां ग्राम केमरा के दो घरों व सिल्यारा में तीन घरों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया जिससे घर मे रहे नगदी व घर को चोर खंगाल गए।

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम केमरा निवासी वासुदेव भट्ट (शास्त्री) पुत्र स्व. सुंदरलाल भट्ट व जगदीश प्रसाद जोशी पुत्र स्व. भवानी दत्त जोशी के घर मे चोरों ने कल रात ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया, जिससे वासुदेव भट्ट के घर में रखे दो हजार नगद उठा ले गए व घर का पूरा सामान बिखेरकर चले गए। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों को जरा सी भी डर नही है आराम से उस घर मे बैठकर गुटखा खा रहे है और बीड़ी फूककर आराम फरमा रहे है।वासुदेव भट्ट का परिवार वर्तमान में चमियाला में रहते है व अक्सर दिन में घर देखरेख करने अपने गांव आते रहते है व जगदीश प्रसाद का परिवार मेरठ में निवासरत है, हालांकि जगदीश प्रसाद के घर से चोर कोई सामान नही ले गए लेकिन ताला तोड़कर सामान बिखेर रखा है।

 

वहीं ग्राम सिल्यारा के डबली देवी, सुलोचना देवी व प्रीतम सिंह आदि के तीन घरों में कल रात चोरों ने धावा बोला, तीनों परिवार के लोग घर पर नहीं थे। उनके आने के बाद ही पता चल पायेगा कि उनके घर पर क्या चोरी हुई है।

 

वहीं केमरा ग्राम प्रहरी सुरेश पोखरियाल द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर चुकी है और जांच में जुट गई है।

 

आपको बता दें कि बालगंगा क्षेत्र में आये दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है और ऐसे घरों को टॉरगेट कर रहे है जिसके मालिक अन्य जगह पलायन कर गए है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है हालांकि स्थानीय पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश में जुटी हुई है। स्थानीय प्रशासन को इलाके में फेरी वालों पर लगाम लगनी अति आवश्यक है व सभी बाहरी लोगों का सत्यापन होना जरूरी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!