A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप में पटवारी गिरफ्तार

 

सीकर/फतेहपुर. कस्बे की कोतवाली पुलिस ने एक प्रकरण में फर्जी रिपोर्ट बनाने कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में तत्कालीन पटवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां आरोपी पटवारी की जमानत खारिज होने से उसे जेल भेज दिया गया। परिवादी के अधिवक्ता जीएल निर्मल ने बताया कि महेश कुमार पुत्र शंकरलाल सांवलका महाजन निवासी फतेहपुर ने जरिये इस्तगासा एसीजेएम कोर्ट थाना कोतवाली में 16 व्यक्तियों के खिलाफ दिनांक 10 मई 2018 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवायी कि उनके पूर्वजों की कृषि भूमि खसरा नंबर पुराना 826 और नया 1101 कस्बा फतेहपुर में है,जिस पर मंदिर (शिवालय) और कुँआ बना हुआ है। आरोपियों ने उसके पूर्वज के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी वारिस बनकर एवं अन्य फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज बनाकर उक्त कृषि भूमि का विक्रय पत्र बना लिया। उक्त प्रकरण में पहले कोतवाली पुलिस ने एफआर लगाकर एसीजेएम कोर्ट में पेश कर दी परन्तु कोर्ट ने पुलिस द्वारा पेश एफआर को अस्वीकार कर पुलिस को पुन:जांच के आदेश दिए। परिवादी के अधिवक्ता ने बताया कि उक्त प्रकरण में बार बार जांच बदलती रही। पुलिस ने अपनी जांच में परिवादी पक्ष का कब्जा पाया। पुलिस ने इस प्रकरण में तत्कालीन शहर पटवारी श्रवण कुमार मेघवाल पुत्र कानाराम निवासी रामदेवरा चुरू को आरोपियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया गया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!