A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जनपद मीरजापुर थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹20 लाख के हेरोइन के साथ 01 वालअपचारी सहित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन सीज-

जनपद मीरजापुर थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹20 लाख के हेरोइन के साथ 01 वालअपचारी सहित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन सीज- FB IMG 1748688750658

“सोमेन वर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः 31.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गाजी मोड़ के पास से टाटा जिस्ट कार वाहन संख्या UP 63 AC 8893 से 01 बाल अपचारी सहित 02 हेरोईन तस्करों 1. हारून पुत्र अल्लाउद्दीन निवासी जसोवर थाना को० देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त टाटा जिस्ट कार व उन दोनों के कब्जे से कुल 105 ग्राम अवैध हिरोइन, इलेक्ट्रानिक तराजु व पन्नी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु०अ०सं0-259/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल/किशोर सुधार गृह भेजा जा रहा है। घटना में प्रयुक्त टाटा जिस्ट कार वाहन संख्या UP 63 AC 8893 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

 विवरण पूछताछ– = गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि को देहात अंतर्गत एक महिला द्वारा हम लोगो को हिरोईन लेने के लिये ग्राम जमुई स्थित पप्पू ढाबा के पास भेजा गया था तथा बताया गया था कि पीला गमछा लगाये रखना एक व्यक्ति कुछ सामान देकर जायेगा, जिसमें हिरोइन थी। उक्त व्यक्ति द्वारा दिया गया सामान (पैकेट) जिसे लेकर हम लोग आ रहे थे कि आपके द्वारा हमलोगो को पकड़ लिया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण== 1. हारून पुत्र अल्लाउद्दीन निवासी जसोवर थाना को देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 35 वर्ष। 2. बाल अपचारी ।

वरामदगी विवरण- = 105 ग्राम अवैध हिरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख). हिरोइन परिवहन में प्रयुक्त टाटा जिस्ट कार (UP 63 AC 8893)

* पंजीकत अभियोग -= मु0अ0सं0-259/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर।

* गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय- = थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गा जी मोड़ के पास से, दिनांकः 31.05.2025 को समय करीब 05.27 बजे ।

* गिरफ्तारी व वरामदगी करने वाली पलिस टीम =प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम थाना चुनार जनपद मीरजापुर। निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव व उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम।

Back to top button
error: Content is protected !!