डॉ. रोहित सक्सेना बने यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन
मीडिया और खेल प्रशासनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. रोहित सक्सेना को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की मीडिया कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
कानपुर से करियर की शुरुआत कर राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया इंडस्ट्री में CEO और ग्रुप CEO जैसे अहम पदों पर रह चुके डॉ. सक्सेना वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी एक सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा हैं।
खेल और राजनीति दोनों में गहरी समझ रखने वाले डॉ. सक्सेना स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं और विभिन्न खेल संघों में चेयरमैन व अध्यक्ष के रूप में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं।
यूपीसीए द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना न केवल उनके अनुभव का सम्मान है, बल्कि यह एक रणनीतिक निर्णय भी माना जा रहा है। उद्योग जगत में उनकी मजबूत पैठ को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे यूपीसीए को औद्योगिक घरानों का समर्थन मिल सकता है।