
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: महाराष्ट्र राज्य सरकार ने नागपुर मुंबई सहित प्रदेश के सभी 29 महानगर पालिकाओं नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वार्ड गठन, प्रभाग रचना के लिए अंतिम अधिसूचना जारी करने के लिए संशोधित समय सारणी जारी कर दिया है। संशोधित समय सराणी के अनुसार मुंबई महानगर पालिका के अलावा राज्य की अ, ब, और क वर्ग की दस महानगर पालिकाओं के वार्ड गठन, प्रभाग रचना के लिए अंतिम अधिसूचना 03 से06 अक्टूबर के बीच प्रकाशित की जायेगी। ड वर्ग की 19 महानगर पलिकाओं के वार्ड गठन की अंतिम अधिसूचना 09 से 13 अक्टूबर के बीच जारी की जायेगी। इसके अनुसार अब यह साफ साफ नजर आ रहा है कि महाराष्ट्र राज्य में अब स्थानीय निकाय चुनाव दीपावली के बाद ही होने की संभावना दिख रही है। ज्ञात हो कि दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सोमवार 23 जून को राज्य के नगर विकास विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है। सभी जिला अधिकारियों , महानगर पालिका आयुक्तों, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के मुख्य अधिकारियों को इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के नगर परिषद और नगर पंचायतों के वार्ड गठन की अधिसूचना 26 से 30 सितंबर के बीच प्रकाशित होगी। राज्य सरकार ने कहा है कि वार्ड गठन से संबंधित मनपा आयुक्त को अंतिम अधिसूचना का प्रस्ताव अब नगर विकास विभाग के पास भेजना होगा। नगर विकास विभाग की ओर से राज्य चुनाव आयोग के पास अंतिम अधिसूचना का प्रस्ताव भेजा जायेगा। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने पहले संबंधित मनपा आयुक्त को अंतिम अधिसूचना का प्रस्ताव सीधे राज्य चुनाव आयोग को भेजने का अधिकार दिया था। वर्गवार मनपा इस प्रकार है-: अ वर्ग मनपा – पूणे, नागपुर, ब वर्ग मनपा- ठाणे, नाशिक, पिंपरी चिंचवाड़, क वर्ग मनपा – नवी मुंबई, वसई- विरार, छत्रपति संभाजीनगर, कल्याण- डोंभिवली, ड वर्ग मनपा- मीरा-भायंदर, पनवेल, उल्लासनगर, भिवंडी-निजामपुर, अकोला अमरावती तथा अन्य मनपा ।