A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सिंदरी थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया

 

 

धनबाद: मुहर्रम पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिंदरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सिन्दरी थाना के प्रभारी संजय कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील की कि मुहर्रम पर्व को शांति और सद्भाव भाईचारे के वातावरण में मनाया जाए तथा सरकारी दिशा-निदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने विशेष रूप से सोशल मीडिया की भूमिका पर चिंता जताते हुए सभी से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक जानकारी को न फैलाएं। उन्होंने माता-पिता से अनुरोध किया , स्पष्ट रूप से कहा कि मुहर्रम के अवसर पर जुलूस में डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी स्थिति में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। जुलूस के दौरान 13 फीट ऊंचा झंडा अंतिम स्थान पर लगाया जाएगा, यह पहले से तय कर लिया गया है। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकताओं की भागीदारी देखी गई, जिनमें गौतम कुमार, देवचंद्र हंसना, विनोद टोप्पो, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, पार्षद पति गोपाल महतो, मोहम्मद कामरान, साबिर आलम, आलोक बनर्जी, अशोक प्रसाद, दीपक प्रमाणिक, बृजेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!