A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थान

जिला कलक्टर ने अधिकारियों व कार्मिकों को दिलाई नशा ना करने की शपथ

नशा हमारे स्वास्थ्य,परिवार, भविष्य को बर्बाद करता है

IMG 20250814 WA0033 IMG 20250814 WA0042 IMG 20250814 WA0036डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत ने बुधवार  को नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर अभियान के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारियों व कार्मिकों को नशा ना करने की शपथ दिलाई।

जिला कलक्टर ने कार्यालय के परिसर में शपथ दिलाते हुए कहा कि किसी प्रकार का नशा हमारे स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य—तीनों को बर्बाद करता है। यह एक धीमा ज़हर है, जो हमारी सोचने-समझने की शक्ति को कम करता है और जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि हमें खुद को और अपने आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक करना होगा।     इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा, समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह,तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!