A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेडिकल से प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर नमूने लिए गए|

sarvan medical store 1जावरा(रतलाम) अनुविभागीय अधिकारी सैलाना  तरुण जैन के निर्देशानुसार ग्राम सरवन में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर संयुक्त टीम द्वारा औषधि जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में सरकार द्वारा प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ सिरप सहित अन्य औषधियों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद अली, जांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंद्र डामोर सहित टीम ने संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विक्रय संबंधी लाइसेंस, बिल और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित सिरप व संदिग्ध दवाइयाँ मिलने पर नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही बिना लाइसेंस के दवा विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!